• चौधरी आले उमर कुरैशी साहब के जीवन,व्यक्तिव व सामाजिक उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश
  • समाज में सराहनीय कार्य करने वाली कई हस्तियों को किया गया सम्मानित
  • मुल्क और कौम की सेवा के लिए चौधरी साहब को हमेशा याद किया जाएगा: रीता बहुगुणा

TIL Desk लखनऊ:👉चौधरी आले उमर कुरैशी जिन्होंने इकरा मिशन स्कूल के फांउडर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमियत उलमा जिला लखनऊ व महासचिव ऑल इंडिया जमियतुल कुरैशी उ.प्र. के रुप में लम्बे समय तक समाज सेवा की। उनका पहला सालाना प्रोग्राम दिनांक 20 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार दोपहर 02:00 बजे होटल मेजबान में आल इंडिया जमियतुल कुरैश एवं उ.प्र. जमियत उलेमा जिला लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मरहूम अल्हाज चौधरी आले उमर कुरैशी के जीवन, व्यक्तिव व सामाजिक उपलब्धियों पर उनके पुराने साथियों और गणमान्य अतिथियों ने प्रकाश डाला।

जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष-आल इंडिया जमियतुल कुरेश के संरक्षक सिराजुद्दीन कुरैशी, मुख्य अतिथि- प्रो.रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री उ.प्र. उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता- मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली इमाम ईदगाह व चेयरमैन इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने की।सभी वक्ताओं ने चौधरी आले उमर कुरैशी को याद करते हुए एक नायाब शख्सियत का मालिक बताया।

इल्म के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। वक्ताओं ने कहा कि कौम और मुल्क की सेवा के लिए चौधरी साहब को हमेशा याद किया जाएगा। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि चौधरी आले उमर कुरैशी मेरे भाई के जैसे थे, उन्होनें मुझसे हमेशा कौम और समाज की बेहतरी के लिए माँगे रखी और हमने उसको यथासम्भव पूरा किया। हम हमेशा आपके परिवार के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अब्दुल कुबुल हाशमी द्वारा किया गया। हाफ़िज़ मोहम्मद दानिश द्वारा तिलावते कुरान पेश की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी फजलुर्रहमान कुरैशी, हाजी युसूफ कुरैशी एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया जमियतुल कुरैश उ.प्र.,मौलाना कौशर नदवी उपाध्यक्ष-जमियत उलेमा जिला-लखनऊ, शराबबंदी संगठन के अध्यक्ष मुर्तज़ा अली,इरफ़ान मियाँ फिरंगी महली, हिना ट्रैवल के मोइनुद्दीन इमरान कुरेशी, युसूफ कुरैशी, कांग्रेस नेता मारूफ खान, उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक रिजवान अहमद, आरिफ ज्वेलर्स के प्रोपराइटर, इसराइल कुरैशी, मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अन्सारी, अनीस मंसूरी, मेज़बान होटल के मालिक डॉक्टर रईस खान, उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद, अंबर फाउंडेशन के वफा अब्बास, अदनान कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, सलीम अख्तर, अलीम, उमर शरीफ, तस्लीम, मुख्तार अहमद, डॉक्टर सईदुल हसन, सरफ़राज़ ज़ाहिद, नीतू जैन, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। चौधरी शादाब कुरैशी महासचिव-आल इंडिया जमियतुल कुरैश उ.प्र. ने आये हुये अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत - सम्मान किया और उनको अपना कीमती वक़्त देने के लिए आभार व्यक्त किया।

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)