TIL Desk लखनऊ:👉ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र चौक के समस्त निवासीगणों द्वारा आज जुगल किशोर मैरिज हॉल में दो स्थानीय भाजपा नेताओं अमित टण्डन एवं अभिषेक खरे का नागरिक अभिनन्दन किया गया।
समारोह में दो भाजपा नेताओं अमित टण्डन एवं अभिषेक खरे को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर उनकी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू और चौक क्षेत्र के समस्त निवासीगणों ने पुष्प हार, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य नागरिक अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर रिद्वी किशोर गौड़, विमर्श कुमार रस्तोगी, राजन रस्तोगी, शैलेश टण्डन 'शालू', अनूप मिश्रा, उषा अग्रवाल, शोभित मेहरोत्रा, अतुल गुप्ता, श्याम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, विष्णु दास, श्री महाराज, चन्द्र प्रकाश गर्ग, हर प्रसाद अग्रवाल, कमल कृष्ण मेहरोत्रा, राधे मोहन अग्रवाल, कैलाश चन्द्र जैन, गोविन्द शर्मा, दिनेश झिंगरन, मदन कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा क्षेत्र के तमाम नागरिक उपस्थित थे।













