* दादा अल्लू रामालिंगैया की विरासत को अल्लू अर्जुन ने दिया खास सम्मान, लॉन्च किया आइकॉनज़ा
* आइकॉन स्टार ने अपने परिवार के साथ की गई एक विशेष पूजा की तस्वीरें शेयर कर अपनी जिंदगी का एक इमोशनल पल फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इस खास मौके पर आइकॉनज़ा के इस नए प्रोजेक्ट को अपने दिवंगत दादा की हमेशा कायम रहने वाली आर्टिस्टिक विरासत को समर्पित किया।
TIL Desk Entertainment:👉भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने दिवंगत दादा की जयंती के खास मौके पर, अपनी उपलब्धियों को और ऊंचाइयों पर लेकर जाते हुए आइकॉनज़ा की शानदार तरीके से शुरुआत की है। आइकॉन स्टार, जो हमेशा अपनी बाउंड्रीज को आगे बढ़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट करते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर उद्घाटन पूजा समारोह की खास तस्वीरें साझा की हैं। सुपरस्टार के लिए यह लॉन्च एक बेहद इमोशनल पल है, क्योंकि आज के दिन ही उनके पद्म श्री से सम्मानित दिवंगत दादा और महान अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती है, और इसी खास दिन के मौके पर इस नए स्पेस के दरवाजे खोले गए हैं।
इस पावन पूजा की झलक साझा करते हुए अल्लू अर्जुन ने फैंस के लिए एक आभार व्यक्त करने वाला और अपने दादाजी की यादगार विरासत को सम्मान अर्पित करता कैप्शन में लिखा है:
https://www.instagram.com/p/Dd8oSjtyZ3i/?stkn=MTlzOW83ZGc2Y2JtYQ==
इस खास मौके को अल्लू अर्जुन ने अल्लू रामलिंगैया गारू को समर्पित करते हुए अपनी शानदार विरासत को सही सम्मान दिया। इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक बड़ी हस्ती, अल्लू रामलिंगैया गारू एक जाने माने और अग्रणी कलाकार थे। उन्होंने अपने कुल 5 दशक से ज्यादा के शानदार करियर में 1,000 फिल्मों में काम किया। इंडियन सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं उनका बेहतरीन ह्यूमर, शानदार परफॉर्मेंस और उनके द्वारा किया गया यादगार काम आज भी भारतीय फिल्म इतिहास का एक हमेशा याद किया जाने वाले खास हिस्सा है, जिसकी कोई जगह नहीं ले सकता। आइकॉनज़ा को इस खास दिन कर लॉन्च करते हुए, अल्लू अर्जुन आर्ट, सिनेमा और विज़न की अपनी समृद्ध पारिवारिक विरासत को एक नए लेवल पर लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
आइकॉनज़ा को क्रिएटिविटी और कोलैबोरेशन के लिए एक शानदार स्पेस के तौर पर तैयार किया गया है। यह एक ऐसी जगह बनने जा रही है, जहां आर्टिस्टिक माइंड्स एक साथ आकर नए और अलग कॉन्सेप्ट्स पर साथ मिलकर काम करेंगे। इस तरह से अल्लू अर्जुन एक्शन से आगे बढ़ते हुए अपनी आर्टिस्टिक पहचान को एक नए मुकाम पर पहुंचा रहे हैं। अल्लू अर्जुन आइकॉनज़ा के जरिए क्रिएटर्स और विजनरी माइंड्स के लिए ऐसी दुनिया बना रहे है , जहां वह कुछ नया बना सकें।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, पिछले कई सालों से लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अल्लू अर्जुन ने पूरे देश में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल तक ले जाने के अपने विजन के साथ, एटली के डायरेक्शन में बन रही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ ने पहले ही इतिहास रच दिया है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इससे एक बार फिर साबित होता है कि मेगास्टार अल्लू अर्जुन की पहुंच की कोई सीमा नहीं है। दुनियाभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर फिर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘AA23’ और बड़े स्केल पर बन रही ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ के लिए तैयार हैं। इसके अलावा प्रशांत नील, संदीप रेड्डी वांगा और बेसिल जोसेफ जैसे दमदार डायरेक्टर्स के साथ उनकी संभावित फिल्मों को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है, जिससे उनकी अपकमिंग फिल्मों की लाइनअप इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और शानदार लाइनअप में से एक बन गई है।














