TIL Desk मुम्बई :👉सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 के आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रीतिराज ने होस्ट श्री अमिताभ बच्चन से मज़ेदार सवाल किया कि क्या उनकी पत्नी श्रीमती जया बच्चन उन्हें देर रात घर लौटने पर डाँटती हैं। इस सवाल ने होस्ट को अपने पारिवारिक जीवन की एक प्यारी झलक साझा करने के लिए प्रेरित किया।देर रात डाँट से बचने का अपना चतुर राज़ बताते हुए अमिताभ बच्चन ने साझा किया, "देखिए देवीजी हमें पता होता है कि क्या होनेवाला है तो हम क्या करते हैं, कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले जो हमारा परिवार है उनके सबके नाम लिखे हैं कॉन्टैक्ट में और एक ग्रुप बना है जिसमें हम मैसेज कर देते हैं कि नमस्कार, हाथ जोड़कर फिर लिखेंगे आज हमारा शूटिंग है इधर-उधर तो आज देर से आऊंगा तो खाने-पीने का इंतज़ार मत करना पहले ही बता के रखते हैं तो इसके लिए हम बच जाते हैं।
लेकिन मान लीजिए कि आपने नहीं बताया, तब पड़ेगी आपको यह बोलकर कि कहाँ थे आप, आपने बताया नहीं यह कोई वक़्त हैं अनेका। तो अगर हमें बहुत देर होती है तो वो खुद ही खाना खा लेती हैं और सोने चली जाती हैं।जब उनसे पूछा गया कि क्या स्टाफ अनुपस्थित होने पर वे घर के काम संभालते हैं, तो उन्होंने अपने घरेलू अंदाज़ को साझा करते हुए कहा, “चार हो, या आठ हो, या दास हो, स्टाफ घर पे नहीं होता तो सारा काम मैं हीन करता हूँ, साफ-सफाई वगेरा कर लेते हैं, खाना बनाना नहीं आता है, तो कभी बाहर से मंगाते हैं या कभी उनको हीन बोल देते हैं कि देवीजी आप बना दीजिए। उससे वो बहुत एक्साइट हो जाती हैं और हमें रोज़ अलग-अलग पदार्थ बनाकर खिलाएगी और पूछेगी कि हमें खाना कैसे लगेगा।"
बातचीत में एक मीठा पल जोड़ते हुए, महान होस्ट ने राष्ट्रीय टेलीविज़न पर अपनी पत्नी के प्रति स्नेह व्यक्त किया और कहा, "अभी हाली में एक नया पदार्थ बनाया उन्होंने, हमने खीर खाना छोड़ दिए हैं तो उन्होंने आम का खीर बनाया था। तो हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं थैंक यू जया, आपने आम के साथ जो खीर बनाई है, वह मुझे बहुत पसंद आई।यह दिल छू लेने वाला संवाद दर्शकों और कंटेस्टेंट प्रीतिराज के चेहरे पर मुस्कान ले आया, और श्री अमिताभ बच्चन के रोज़मर्रा के जीवन की एक दुर्लभ और प्यारी झलक पेश किया।कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित होता है, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।














