TIL Desk लखनऊ:👉 न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल (NLMS) द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस (Annual Sports Day) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को विद्यालय के डायरेक्टर श्री के. एस. मिश्रा जी द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर के. एस. मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम का समापन  उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य ममता मिश्रा जी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।