TIL Desk Bollywood/ आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म को इसकी इमोशनल कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और इंसानियत के संदेश के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स की सराहना मिल रही है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने इसके लोकप्रिय रोमांटिक गाने ‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज कर फैंस को खास म्यूजिकल ट्रीट दी है।
‘तबस्सुम’ अपने रिलीज के साथ ही अपनी सुकूनभरी धुन और प्यार, उम्मीद व जज्बे से भरे एहसासों के कारण लोगों के बीच पसंद किया गया था। अब इसके नए वर्जन में गाने से जुड़े कलाकारों को भी खास जगह दी गई है। वीडियो में कंपोजर ए.आर. रहमान के साथ सोनू निगम और हीर की झलक देखने को मिलती है। कलाकारों की मौजूदगी गाने को एक इंटीमेट और भावुक एहसास देती है।
‘तबस्सुम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। सोनू निगम की भावपूर्ण आवाज और हीर की सोलफुल सिंगिंग गाने की खूबसूरती को और निखारती है। एक्सटेंडेड वर्जन में म्यूजिक के पीछे की क्रिएटिव टीम को सामने लाने की कोशिश की गई है, जिससे दर्शकों को इस गीत की मेकिंग और उसकी भावनात्मक दुनिया को करीब से महसूस करने का मौका मिलता है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई है और करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी की वापसी भी कराती है।














