●    यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एस एवं जैड प्रोडक्ट लाईंस में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा और 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करेगा।
●    इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, कम सर्विस चेकपॉईंट्स के साथ वियर-एवं-टियर कंपोनेंट आसानी से उपलब्ध होंगे।
●    यह अपने नए फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी पैक पर 10 साल/100,000 किलोमीटर की वॉरंटी के साथ आएगा।
●    एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (A.E.B.S), मैजिक की, ऑटो पॉप और एयरवॉक के साथ कई नए फीचर पेश करेगा।
●    कोणार्क का मूल्य 99,999 रुपये (Ex-showroom Lucknow) है। इसकी डिलीवरी चुनिंदा वैरिएंट्स और चुनिंदा शहरों में चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी, फिर इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

TIL Desk लखनऊ:👉भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने आज बैंगलुरू में अपने चौथे एथर कम्युनिटी डे 2026 के अवसर पर कोणार्क पेश किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर की इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी को और ज्यादा भारतीयों तक पहुँचाएगा। यह राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
कोणार्क एस और जैड प्रोडक्ट लाईंस के साथ छः वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसकी एस लाईन में चार वैरिएंट हैं, जिनकी आईडीसी रेंज 100 किलोमीटर, 125 किलोमीटर, 161 किलोमीटर और 200 किलोमीटर है। वहीं, जैड लाईन में दो वैरिएंट हैं, जिनकी आईडीसी रेंज 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर है। कोणार्क क्वार्ट्ज व्हाईट, ल्युमेन कॉपर, सेलेस्शियल गोल्ड और मैजेस्टिक ग्रे में उपलब्ध होगा। वहीं, स्टील ब्लू और क्लैरेट रेड कलर केवल जैड वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।

कोणार्क ओनरशिप का सरल अनुभव प्रदान करने के प्रस्ताव पर आधारित है। इसके लिए सर्विसिंग की जरूरत साल में केवल एक बार पड़ेगी। साथ ही, इसकी फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी पर 10 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी मिलेगी। इस स्कूटर में मैजिक की, ऑटोपॉप, एयरवॉक और एथर का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (A.E.B.S) जैसे कई नए फीचर पेश किए गए हैं। 

तरुण मेहता, को-फाउंडर एवं सीईओ, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘कोणार्क को भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। हमने अनेकों ग्राहकों की जरूरतों को समझा, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना तो चाहते हैं, पर ऐसा नहीं कर पाए हैं। उनकी जरूरतों के अनुरूप हमने कोणार्क बनाया। इसमें 200 किलोमीटर की रेंज, साल में केवल एक बार सर्विसिंग, फास्ट होम चार्जिंग और बेहतरीन एवं आरामदायक राईड जैसी कई खूबियाँ दी गई हैं, जो इन ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। साथ ही, हमने एथर की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को भी बरकरार रखा है। कोणार्क का डिजाईन इसके विस्तार के लिए किया गया है। यह उस वर्टिकल इंटीग्रेशन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ डिजाईन किया गया है, जिसका विकास हम ऑरिक में कर रहे हैं। इसके साथ हम एथर के अनुभव को भारत में और ज्यादा राईडर्स एवं मार्केट्स तक पहुँचा सकते हैं।’’  

भारतीय सड़कों की परिस्थितियों के अनुरूप निर्मित:
कोणार्क को भारत में स्कूटर चलाने की परिस्थितियों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें स्टेबिलिटी और कम्फर्ट पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें नए अलॉय व्हील डिजाईन के साथ 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील और 12 इंच का रियर अलॉय व्हील डिजाईन दिया गया है। साथ ही, इसका 1352 मिमी का व्हीलबेस स्कूटर सेगमेंट के सबसे लंबे व्हीलबेसों में से एक है। वहीं, रिलैक्स्ड रेक एंगल ज्यादा स्थिर और संतुलित राईड प्रदान करता है, जो लंबी राईड के लिए बहुत उपयोगी है। दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन गड्ढों, टूटी-फूटी सड़कों, असमतल सड़कों पर भी राईडर्स को झटके नहीं लगने देते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा आरामदायक राईड भी मिलती है, और स्कूटर संतुलित एवं स्थिर बना रहता है। कोणार्क एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है, जिससे इसका ढाँचा ज्यादा मजबूत बन गया है और इंपैक्ट्स को आसानी से सहन कर सकता है।
कोणार्क में सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका नया ट्रांसमिशन आर्किटेक्चर स्मूथ, लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी और कम मैकेनिकल वियर सुनिश्चित करता है, साथ ही, एफिशिएंसी भी बनाए रखता है। 
कोणार्क के डिजाईन में कम्फर्ट को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। यह राईडर और पिलियन, दोनों को ही बहुत स्मूथ अनुभव प्रदान करता है। इसमें आरामदायक सीट, पैडेड ग्रैब रेल और एक वैकल्पिक लाउंजबैक एक्सेसरी तथा लम्बर सपोर्ट के साथ एक एडजस्टेबल बैकरेस्ट है। इसके डिजाईन में क्लीन और क्राफ्टेड सतहें और इंटीरियर एवं एक्सटीरियर में ड्युअल-टोन ट्रीटमेंट एथर के खास डीएनए को प्रदर्शित करता है। इसके नए आठ-स्पोक व्हील डिजाईन की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, वहीं इल्युमिनेटेड एथर ब्रांडिंग और एनिमेटेड रैपअराउंड लैंप इसे एक विशेष सिग्नेचर प्रदान करते हैं। ये लैंप वेकिंग अप, लॉकिंग, स्कूटर को लोकेट करने और चार्जिंग जैसे इंटरैक्शंस के लिए प्रतिक्रिया देते हैं।

बेहतर ब्रेकिंगः एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (ए.ई.बी.एस): 

कोणार्क में एथर का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (ए.ई.बी.एस) पेश किया गया है। यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से इन-हाउस विकसित की गई है ताकि अलग-अलग तरह की सड़कों पर यह स्कूटर बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दे सके। यह फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को एक समान रूप से वितरित करने वाले पारंपरिक ब्रेकिंग सिस्टम से अलग है। ए.ई.बी.एस में ब्रेक लगाने पर सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप ब्रेकिंग फोर्स डायनामिक और संतुलित रूप से वितरित होता है। इसके लिए इस सिस्टम में सॉफ्टवेयर और सेंसर दिए गए हैं, जो किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के बिना एथर के ड्राईव कंट्रोलर और मोटर के साथ मिलकर काम करते हैं। ए.ई.बी.एस में ब्रेकिंग फोर्स को और ज्यादा बढ़ाने के लिए रिजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जिससे स्टॉपिंग की दूरी को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, डायनामिक मॉड्युलेशन व्हील्स को लॉक होने से बचाता है और स्टेबिलिटी एवं कंट्रोल को बढ़ाने में मदद करता है।
स्वप्निल जैन, को-फाउंडर एवं सीटीओ, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘एथर ने एक दशक से अधिक समय तक अपनी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षमताओं का विकास किया है। हमने सॉफ्टवेयर पर आधारित ब्रेकिंग, फास्ट चार्जिंग और कनेक्टेड स्कूटर अनुभवों पर काफी लंबे समय तक काम करने के बाद ही उन्हें बाजार में उतारा है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हमें इन टेक्नोलॉजी को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इंटीग्रेट करने का आत्मविश्वास मिलता है। हमने सालों से जो इंजीनियरिंग क्षमता विकसित की है, उसे और ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने में मदद मिलती है। ए.ई.बी.एस, मैजिक की, ऑटोपॉप और एयरवॉक इस दृष्टिकोण के उदाहरण हैं, जिनमें से प्रत्येक दैनिक राईडिंग को आसान बनाने के लिए डिजाईन किया गया है।’’

रोजमर्रा की टेक्नोलॉजी, अब हुई और ज्यादा आसान:

कोणार्क में स्कूटर के रोजमर्रा के इंटरैक्शन में एथर के टेक्नोलॉजी-फर्स्ट दृष्टिकोण को शामिल किया गया है, जिससे यह और ज्यादा सरल, आसान एवं इन्ट्यूटिव हो गया है। इसका नया मैजिक फीचर रोजमर्रा के कामों, जैसे स्कूटर को अनलॉक करना, स्टोरेज एक्सेस करना और स्कूटर को चलाना बहुत आसान बना देता है।मैजिक की ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में की-लेस अनुभव को और ज्यादा बेहतर बना दिया है। यह अनुभव इस टेक्नोलॉजी पर आधारित एथर के पहले स्कूटर में दिया गया है। इसके स्मार्टवेक फीचर द्वारा राईडर अपनी जेब से चाबी निकाले बिना ही एक सरल इंटरैक्शन द्वारा स्कूटर को वेक और अनलॉक कर सकते हैं। जब राईडर कोणार्क स्कूटर से दूर जाते हैं, तो वो अपने आप लॉक हो जाते हैं। मैजिक की द्वारा स्कूटर को दूर से ही लोकेट किया जा सकता है तथा इसकी सीट को भी ओपन किया जा सकता है। की फॉब में एक पिंग फंक्शन भी दिया गया है, जो कोणार्क स्कूटर से एक साउंड और लाईट रिस्पॉन्स को ट्रिगर करके उसे 30 मीटर दूर से ही लोकेट कर सकता है। यह फीचर स्कूटर की चाबी से होने वाली रोजमर्रा की समस्याओं, जैसे चाबी के गिर जाने या कहीं रखकर भूल जाने या की-फॉब पर चार्ज खत्म हो जाने जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए डिजाईन किया गया है।

कोणार्क में एक ऑटोपॉप फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से राईडर, जब उनके दोनों हाथ भरे हों, तब अंडर-सीट स्टोरेज को बहुत आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यह बूट रिलीज फीचर से अलग है, जो तभी काम करता है, जब राईडर स्कूटर के पास खड़े हों। ऑटोपॉप को मैजिक-की की मदद से कुछ मीटर दूर से ही ट्रिगर किया जा सकता है, ताकि राईडर जब तक स्कूटर तक पहुँचें, सीट उन्हें पहले से ही खुली मिले। यह फंक्शन पास से काम करने के लिए स्कूटर पर एक बटन भी दिया गया है। कोणार्क की सीट पूरी तरह से वर्टिकल पोजिशन में खुल जाती है और वहीं पर स्थिर रहती है। इससे राईडर्स को सीट अपनेआप बंद हो जाने के डर के बिना ही स्टोरेज से सामान निकालने और रखने के लिए हैंड्सफ्री एक्सेस मिलती है। 

कोणार्क में एयरवॉक फीचर भी दिया गया है, जिसने स्कूटर को हाथों से खींचना बहुत आसान बना दिया है। जैसे की इस स्कूटर को हाथों से धक्का दिया जाता है या खींचा जाता है, तो मोटर हल्का सा टॉर्क उत्पन्न करने लगती है, जिससे स्कूटर अपने आप उसी दिशा में चलने लगता है। यह फीचर तंग पार्किंग स्पेस के लिए बहुत काम का है, जहाँ स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना पड़ता है। साथ ही, जब स्कूटर के टायर में हवा बहुत कम हो, तब भी यह फीचर स्कूटर को खींचने में लगने वाली मेहनत को बहुत कम कर देता है।


सरल चार्जिंग और सर्विसिंग: 
कोणार्क के हर स्कूटर में ऑनबोर्ड चार्जर और चार्जिंग केबल दी गई है, जिससे अलग से चार्जिंग ब्रिक रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह चार्जर स्कूटर में उसी ड्राईव कंट्रोलर द्वारा इंटीग्रेट किया गया है, जो मोटर को पॉवर देती है। इसलिए चार्जिंग केबल लाईटवेट और कैरी करने में बहुत आसान है। जो राईडर फास्ट होम चार्जिंग चाहते हैं, वो स्कूटर के इन-बिल्ट 450 वॉट चार्जर में एक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर जोड़ सकते हैं। ये दोनों चार्जर मिलकर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान करते हैं, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है। कंबाईंड चार्जिंग केवल कोणार्क में उपलब्ध है। इसलिए राईडर रोजमर्रा की चार्जिंग लाईटवेट केबल से कर सकते हैं और जब उन्हें बहुत तेजी से चार्ज करने की जरूरत हो, तब वो ऑफबोर्ड चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एथर ने कोणार्क का सर्विस इंटरवेल भी दोगुना बढ़ाकर 10,000 किलोमीटर कर दिया है। यानी ज्यादातर राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। हर सर्विस विजिट में चेकपॉईंट्स की संख्या भी कम हो गई है। वहीं, इस प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाईन किया गया है, ताकि वियर-एंड-टियर कंपोनेंट्स तक आसानी से पहुँचकर उन्हें बदला जा सके।

बैटरी वॉरंटी:

कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। इससे पहले एथर आठ साल की वॉरंटी देता था, जिसे बढ़ाकर 10 साल तक कर दिया गया है, वहीं कवरेज पीरियड में कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी बरकरार है। इसमें बैटरी फेल होने, बैटरी में गड़बड़ी होने का कवरेज भी शामिल है, जिसमें वो अवधियाँ भी शामिल हैं, जिनमें स्कूटर को खड़ा करके रखा जाता है। इसलिए राईडर्स को लंबे समय तक बैटरी हैल्थ बनी रहने का आत्मविश्वास मिलता है। 10 साल की बैटरी वॉरंटी के साथ सेल जल्द ही शुरू हो जाएगी।

सेल के लिए पहले कोणार्क एस 125 किलोमीटर और कोणार्क एस 161 किलोमीटर वैरिएंट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी बुकिंग और डिलीवरी सितंबर के मध्य में चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी। यह स्कूटर चुनिंदा वैरिएंट्स में चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध कराया जाएगा, फिर इसका विस्तार देश के अन्य स्थानों पर किया जाएगा। कोणार्क एस 100 किलोमीटर की कीमत 99,999 रुपये, कोणार्क एस 125 किलोमीटर की कीमत 1,20,499 रुपये और कोणार्क एस 161 किलोमीटर की कीमत 1,42,999 रुपये है। ये सभी एक्स-शोरूम बैंगलुरू कीमतें हैं।