TIL Desk/World/Gaza/ हमास के एक टॉप लीडर ने इजरायल पर फिर खूनी हमले की चेतावनी दी है. गाजी हमाद ने कहा है कि 'जब तक इजरायल का सफाया नहीं हो जाता, तब तक हम रुकेंगे नहीं.' ईरान के एक टीवी चैनल पर हमाद ने कहा, "इजरायल एक ऐसा देश है जिसकी धरती पर कोई जगह नहीं है. हमें उस देश को हटाना होगा." इस पर उनसे सवाल किया गया- 'क्या इसका मतलब इजरायल का विनाश है?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, "हां बिल्कुल!"
जब तक इजराइल का सफाया नहीं हो जाता, तब तक हमले होते रहेंगे : हमास














