TIL Desk Rampur/ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर (एमपी-एमएलए) कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई है. आजम के परिवार को हुई सजा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा, "आजम का धर्म दूसरा है इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है. उनके खिलाफ साजिश और षड्यंत्र की गई है. आजम मुसलमान हैं इसलिए उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ा है."