TIL Desk बाराबंकी:
तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम पंचायत अहमदपुर, निजामपुर गांव के निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र केवल रावत आजादी के बाद उक्त ग्राम से हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पहले छात्र हैं, केवल रावत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर गांव के शिक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।
उक्त ऐतिहासिक घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केवल रावत के लिए शुभकामना पत्र एवं उपहार भेजा गया, जिसे लेकर स्वयं आज बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने निजामपुर गांव के निवासी रामकेवल के आवास पहुंचकर शुभकामना पत्र एवं उपहार सौंपा तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने उनके परिवार को आश्वस्त किया की आगे की पढ़ाई में हम इस होनहार बालक का भरपूर सहयोग करेंगे।
तनुज पुनिया ने बताया कि केवल रावत ने जिस अहमदपुर राजकीय इण्टर कॉलेज से हाई स्कूल परीक्षा उर्तीण की है उसका निर्माण कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार के अंतर्गत वर्ष 2011-12 में बाराबंकी के पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया के प्रस्ताव पर मल्टी सेक्टोरियल डिस्ट्रिक्ट प्लान योजना के तहत कराया गया था। कांग्रेस के मल्टी सेक्टोरियल डिस्ट्रिक्ट प्लान योजना के अंतर्गत खुले इस विद्यालय के कारण ही संभव हो पाया कि छोटे से गांव निज़ामपुर मज़रे अहमदपुर का एक बेहद ग़रीब दलित परिवार का बच्चा आज़ादी के बाद हाईस्कूल पास करने वाला उक्त निज़ामपुर गाँव का प्रथम छात्र बना।
इस मौके पर बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के साथ जिलाध्यक्ष मोहसिन खान तथा अब्दुल्ला शेरखान मौजूद रहे।








