TIL Desk Jaipur/ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है. आज चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है. रिजल्ट से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आने हैं उसमें किसी में भी भाजपा की सरकार नहीं बन रही है.