TIL Desk मुंबई:👉 बेहद लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ अब नए अंदाज़ में लौट रहा है, जिसमें इस बार कॉमेडी के साथ रोमांच और थोड़ा सा सुपरनैचुरल ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। इस नए सीज़न की कहानी घूंघटगंज नाम के एक रहस्यमयी कस्बे की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है, जहां परंपरा और रहस्य साथ-साथ चलते हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि तिवारी, अंगूरी, अनीता और विभूति इस अजीबोगरीब शहर में पहुंच जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, मज़ेदार हालात और ठहाकों से भरा सिलसिला, जिसमें घूंघटगंज के अनोखे लोग भी खूब रंग जमाते हैं।

कहानी में रहस्य का तड़का लगाती है विद्या, एक रहस्यमयी किरदार, जिसकी मौजूदगी सभी को चौंकाए रखती है। शहर के अजीब नियम, परालौकिक घटनाएं और किरदारों की नोंक-झोंक मिलकर ऐसे मज़ेदार पल रचते हैं, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ बांधे भी रखते हैं। एडिट प्प् प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ हल्की-फुल्की कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और सुपरनैचुरल मस्ती का शानदार मेल है। पुराने पसंदीदा किरदार इस बार एक ऐसे माहौल में नज़र आएंगे, जो जाना-पहचाना होने के साथ ही ढेर सारे ट्विस्ट से भरपूर है। ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ जल्द ही -एण्डटीवी और हिन्दी ज़ी5 प्रसारित होगा।