TIL Desk/World/Tel Aviv/ इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग का शनिवार को आठवां दिन है. इजरायल की तरफ से लगातार गाजा पट्टी पर बम गिराए जा रहे हैं. तनाव के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हमास अलकायदा से भी ज्यादा खूंखार है. अमेरिका पर 9/11 हमला अलकायदा ने ही किया था. बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल के साथ खड़े हैं. हमास के हमले में इजरायल में 27 अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं. 14 अमेरिकी नागरिक अभी भी लापता हैं.
बाइडेन ने हमास को बताया अलक़ायदा से ज्यादा खूंखार














