TIL Desk Sports: 👉आईसीसी ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान पीओके में ट्रॉफी को लेकर टूर करना चाह रहा था. लेकिन ICC ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है. आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है.