TIL Desk/National/New Delhi/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के नीमच में आम सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ''कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विभाजन और विरोध है, इसलिए देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट गया है.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ''मध्य प्रदेश में भी दो दशक से कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए तड़प रही है.''