TIL Desk Bollywood/ दीपिका पादुकोण को 'कॉफी विद करण' में रिलेशनशिप पर कमेंट को लेकर काफी ट्रोल किया गया था. दीपिका ने कहा था कि वो रणवीर सिंह को डेट करते हुए और भी लोगों को डेट कर रही थीं. इस पर लोगों ने उनका मजाक बनाया और ट्रोल किया. हालांकि, अब दीपिका को ट्विंकल खन्ना का समर्थन मिला है. ट्विंकल ने अपने एक लेख में कहा, "मान लीजिए कि आप एक सोफा खरीदना चाहते हैं, तो क्या आप दुकान पर जाकर यह पता नहीं लगाएंगे कि कौन सा सोफा अच्छा और आरामदायक है. लेकिन जब बात पार्टनर की आती है, तो आपसे विकल्पों को देखे बिना सिर्फ एक को चुनने की उम्मीद की जाती है."