* 8 अगस्त 2026 को मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में शुरू हुआ विशेष मिलेट फूड फेस्टिवल, 30 अगस्त तक चलेगा

* हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग के साथ पारंपरिक अनाजों और मिलेट्स से तैयार खास व्यंजनों का मेहमान उठा रहे हैं स्वाद

TIL Desk लखनऊ:👉 लखनऊ स्थित द एवियान लक्स सेरेनिटी के मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में “धरोहर – द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट” का आयोजन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है। 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस विशेष फूड फेस्टिवल में मेहमानों को मिलेट्स एवं पारंपरिक अनाजों से तैयार स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों का विशेष अनुभव प्रदान किया जा रहा है। फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जा रहा है।

आज के दौर में हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग तेजी से उपभोक्ताओं की पसंद को प्रभावित कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए “धरोहर” फेस्टिवल में मिलेट-बेस्ड कुलिनरी क्रिएशंस को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। फेस्टिवल में पारंपरिक अनाजों और मिलेट्स को आधुनिक पाक कला के साथ जोड़कर तैयार किए गए विशेष व्यंजन मेहमानों को परोसे जा रहे हैं। आयोजन के माध्यम से स्वाद, सेहत और भारतीय खानपान की समृद्ध विरासत को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

द एवियान लक्स सेरेनिटी के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि, “धरोहर केवल एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक खाद्य विरासत और स्वस्थ जीवनशैली को सेलिब्रेट करने का एक प्रयास है। मिलेट्स और प्राचीन अनाज हमारी भारतीय खाद्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। हमारा प्रयास रहा है कि इन्हें आधुनिक स्वाद और प्रस्तुति के साथ मेहमानों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे स्वाद के साथ-साथ इनके महत्व को भी अनुभव कर सकें।”

असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि, “धरोहर के लिए तैयार किए गए मेन्यू में मिलेट्स को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है। हमारी कोशिश रही है कि पारंपरिक अनाजों से तैयार व्यंजनों में स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का बेहतरीन संतुलन बनाया जाए। फेस्टिवल के दौरान मेहमानों को कुछ नया और यादगार स्वाद अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।”

एग्जीक्यूटिव शेफ गौरीश सिंह ने कहा कि, “धरोहर फेस्टिवल के व्यंजनों को तैयार करते समय हमने पारंपरिक अनाजों और मिलेट्स की प्राकृतिक खूबियों को ध्यान में रखा है। ताजी सामग्री, भारतीय मसालों और आधुनिक कुकिंग तकनीकों के माध्यम से मिलेट्स को ऐसे व्यंजनों के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ-कॉन्शियस डाइनिंग की अवधारणा को भी बढ़ावा देते हैं।”

“ धरोहर – द लॉन्गेविटी एंड मिलेट्स फेस्ट” के तहत मेहमान मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC), द एवियान लक्स सेरेनिटी, लखनऊ में मिलेट्स एवं पारंपरिक अनाजों से तैयार विशेष व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। फेस्टिवल की थीम “ Ancient Grain. Modern Plate. A Story Worth Covering .” के माध्यम से पारंपरिक अनाजों को आधुनिक प्लेट पर प्रस्तुत करते हुए स्वाद और वेलनेस के बीच खूबसूरत संतुलन पेश किया जा रहा है।