TIL Desk Jaipur:👉बॉलीवुड स्टार सलमान खान की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं. अब बिश्नोई समाज ने महाराष्ट्र पुलिस से निवेदन किया है कि सलमान खान को अपनी सुरक्षा के लिए ली गई पिस्टल का लाइसेंस जारी न किया जाए. इतना ही नहीं, बिश्नोई टाइगर फोर्स ने सलमान खान पर षड्यंत्रपूर्वक हथियार का लाइसेंस लेने का आरोप लगाया है.