TIL Desk लखनऊ:👉शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की निगरानी हेतु विकसित “SMART STUDENT PERFORMANCE MONITORING DEVICE” नामक डिजाइन का पंजीकरण किया गया है। यह उपलब्धि 10 शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं के संयुक्त प्रयास, रचनात्मक सोच और बहुविषयक अनुसंधान का परिणाम है। इस डिजाइन का पंजीकरण संख्या 518563-001, पंजीकरण दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा श्रेणी Class 19-07 है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र दिनांक 12 नवंबर 2026 को प्रदान किया गया है। इस नवाचार में प्रथम आविष्कारक के रूप में (प्रो.) डॉ. पी. सी. गुप्ता का नाम दर्ज है।
वे लखनऊ के रहने वाले और महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश में विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) एवं संकायाध्यक्ष (डीन) के रूप में शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। डॉ. गुप्ता अर्थशास्त्र में पीएच.डी., एम.ए. तथा मार्केटिंग एवं रिस्क मैनेजमेंट में एम.बी.ए. की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। वे छह से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं तथा अनुसंधान, नवाचार, शैक्षणिक विकास, पेटेंट एवं बहुविषयक शोध गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। उनकी शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी उपलब्धियां विश्वविद्यालय स्तर पर नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने और शोध को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में तकनीक, डेटा एवं नवाचार का समन्वय विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक प्रगति को समझने में सहायक हो सकता है। इस पेटेंट में निम्नलिखित सभी दस आविष्कारकों का नाम संयुक्त रूप से पंजीकृत है: डॉ. (प्रो.) आर.सी. मिश्रा,, प्राजक्ता उदय जोशी, डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा, डॉ. राजेश तिवारी, रजनी प्रभा कोरी, नीलिमा अवस्थी, नेहा श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति नेमा, आयुषी श्रीवास्तव |
इस उपलब्धि में सभी सह-आविष्कारकों के रचनात्मक विचारों, शैक्षणिक अनुभव, अनुसंधान दृष्टिकोण एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह उपलब्धि किसी एक सामूहिक बौद्धिक क्षमता, पारस्परिक सहयोग और नवाचार के प्रति समर्पण का प्रतीक है। डॉ. गुप्ता ने सभी सह-आविष्कारकों, सहयोगियों एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसंधान की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ एक साझा उद्देश्य के लिए मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. आर.सी. मिश्रा एवं अन्य सभी सह-आविष्कारकों के योगदान की सराहना की डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि यह डिजाइन विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की निगरानी से संबंधित है। इसका विषय शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी प्रदर्शन के व्यवस्थित अवलोकन एवं तकनीकी नवाचार की संभावनाओं से जुड़ा है। इस प्रकार के अनुसंधान से भविष्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में नए अवसर विकसित हो सकते हैं।
यह उपलब्धि विकसित भारत @2047 के संकल्प के अनुरूप शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रोत्साहित करने वाली है। डॉ. पी.सी. गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक उपलब्धियां अर्जित करना नहीं, बल्कि ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करना है जो शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के विकास में व्यावहारिक योगदान दे सकें।













