TIL Desk/ Lucknow- विधान सभा सामान्य निर्वाचन चौथे चरण में 922 नामांकन दाखिल हुये | पॉचवें चरण में 166 नामांकन हुये | उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन के चौथे चरण में आज नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 922 नामांकन दाखिल हुए जिसमें कल दाखिल हुए नामांकन पत्रों की संख्या 498 है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी0 वेंकटेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक 39 नामांकन इलाहाबाद दक्षिण तथा सबसे कम 06 नामांकन कुण्डा में दाखिल हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पॉचवें चरण में अब तक 166 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये हैं जिसमें हुए नामांकन की संख्या 108 है।