TIL Desk/World/Moscow/ रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 सालों से युद्ध जारी है. इस दौरान दोनों पक्षों के लगभग लाखों लोगों की जान चली गई है. हालांकि, इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विदेशी नागरिकों के लिए एक ऑफर की घोषणा की है. उन्होंने एक आदेश जारी कर यूक्रेन में रूस के लिए लड़ने वाले विदेशी नागरिकों को और उनके परिवार के लिए रूसी नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति दे दी. इसके अलावा नागरिकता हासिल करने वालों को 100 गुना सैलरी देने का भी वादा किया है.