TIL Desk/World/Kathmandu:👉भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन पड़ोसी मुल्क नेपाल ने पिछले साल ही इसके लिए अनुमति दे दी थी. गुरुवार को नेपाल के एक गे कपल ने समलैंगिक शादी भी कर ली है. नेपाल के रहने वाले प्रजीत बुद्धाथोकी और अमेरिका के जोसेफ फोस्टर काठमांडू में शादी करने वाले पहले गे कपल हैं. ये नेपाल में पहली समलैंगिक शादी है.