TIL Desk Entertainment:👉नवरात्रि का त्योहार करीब है और इस पावन अवसर पर सनशाइन म्यूज़िक ने अपना नया गाना “शामो से सवेरा” के साथ म्यूज़िकल बूस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। गाने को अर्पिता मुखर्जी ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसमें सारा खान और कृष पाठक नजर आ रहे हैं। इस नए कोलेबोरेशन वाले गरबा ट्रैक को रिलीज़ कर दिया गया है, जो इस फेस्टिव सीजन की एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाला है। 

यह म्यूज़िक वीडियो खुद में नवरात्रि की वाइब्रेंट एनर्जी को लिए हुए है। वीडियो में सारा खान और कृष पाठक सेंटर स्टेज पर हैं। स्क्रीन शेयर कर यह दोनों रील ही नहीं बल्कि रियल कपल भी हैं, उन्हें उनके प्यार भरे पलो और खास केमिस्ट्री के लिए सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जाता है। ऐसे में इस ट्रैक के जरिए मेकर्स इस जोड़ी को स्क्रीन पर लेकर आए हैं। त्योहार के जश्न में डूबी यह जोड़ी गाने में अपनी नेचुरल केमिस्ट्री से और ज्यादा चार्म जोड़ती है और गाने पर झूमते हुए समा बांध रही है। 

https://youtu.be/TvNKGZHOi60?si=p9fXYM8VwiMyu83x

इसके शानदार विज़ुअल्स से लेकर डांस सीक्वेंस और आकर्षक बिट्स तक, त्योहार के रंग में रंगे म्यूजिक लवर्स के लिए एक दम परफेक्ट माहौल बनाता है। यह एक ऐसा गाना है जिसपर हर कोई अपने दोस्तों और परिवार के साथ नवरात्रि के जश्न को थिरकते हुए माना सकता है। 

वीडियो में अर्पिता मुखर्जी भी हैं, जिनकी मौजूदगी इस ट्रैक की खूबसूरती में चारचांद लगा रही है, वहीं उनकी खूबसूरत आवाज़ गाने को एक शानदार फेस्टिव टच देती है। मेल वोकल की बात करें तो इसे बंदिश वाज़ ने ने गुजराती में गाया हैं, जबकि वैभव शर्मा ने इसके बोल लिखे हैं और संतोष आर नायर ने म्यूज़िक कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इस गाने को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है,, जबकि सुरेश थॉमस और आशिन ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं। गाना सनशाइन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले रिलीज़ किया गया है।

स्टार स्टडेड कोलैबोरेशन से लेकर कैची साउंड और आकर्षक वीडियो तक, शामो से सवेरा इस त्योहार के मौके पर बिगेस्ट नवरात्रि सॉन्ग्स में से एक होने के लिए तैयार है। गरबा नाइट्स की शुरुआत के साथ यह गाना लोगों को अपनी बेट्स पर नचाने के लिए तैयार है।