TIL Desk Bhojwood:👉भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. दो दिन में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी मिली है. यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने अक्षरा सिंह से गाली-गलौज भी किया. अक्षरा के मोबाइल पर 11 नवंबर की देर रात 12:20 बजे और 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंदर दो अलग -अलग नंबर से धमकी भरा कॉल आये. कॉल करने वाले ने कहा कि 50 लाख रकम की माँग की. धमकी में कहा कि अगर रकम समय पर नहीं मिला तो जान से मार देंगे. अक्षरा ने एक करीबी को लिखित आवेदन देकर पटना के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.