TIL Desk नई दिल्ली / लखनऊ :👉इतिहास, संघर्ष और आज़ादी की अनकही कहानियों को समर्पित एक भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सैयद शाह नवाज़ अहमद क़ादरी (सहायक संपादक, 'बाग़ी हिन्दुस्तान और 1857', डॉ. गोपाल गोयल) द्वारा लिखित/संपादित पुस्तकों का लोकार्पण होगा।
समारोह में 'लहू बोलता भी है' (उर्दू - द्वितीय संस्करण) तथा 'बाग़ी हिन्दुस्तान और 1857' नामक पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन इतिहास, संघर्ष और आज़ादी की अनकही कहानियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से रखा गया है। 28 नवंबर 2026 (शनिवार) समय दोपहर 2:00 बजे और उद्घाटन दोपहर 2:30 बजेस् थान: सेमिनार हॉल, ऐवान-ए-ग़ालिब, ग़ालिब इंस्टीट्यूट, माता सुंदरी रोड, दिल्ली
इस साहित्यिक समारोह में गौहर रज़ा, अशोक कुमार पांडेय, प्रो. राज कुमार जैन, सुरेश खैरनार, रघु ठाकुर, संजय सिंह, समीर अहमद सिद्दीक़ी और टी. गोपाल सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन लोकबंधु राजनारायण ट्रस्ट, लखनऊ की ओर से किया जा रहा है, जिसमें राकेश कुमार (पूर्व पार्षद), डॉ. वक़ार अहमद, मोहम्मद उमर कैरानवी, वली हसन और मोहम्मद आज़मी की ओर से सादर आमंत्रण दिया गया है।












