* विघ्नविनाशक गणेश जी की कृपा के बिना सफलता संभव नहीं.. संदीप बंसल

TIL Desk लखनऊ:👉एकता वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गांधी भवन में गणेशोत्सव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की संयोजक एकता अग्रवाल ने बताया इस समारोह का शुभारंभ दर्शकों की महापौर सुषमा खड़कवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रज लाल,भाजपा महामंत्री राजीव मिश्रा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि गणेश उत्सव अब सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं देश के समस्त राज्यों में आयोजित किया जाता है और बिना उनकी  कृपा के किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है उन्होंने कहा, सनातन को मानने वाले सभी हिन्दू गणेश जी का पूजन विधान से करते हैं और यहां पर भी सैकड़ों मातृ शक्ति एकत्रित होकर गणेश पूजन कर रही है जो वंदनीय है  उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए सैकड़ों महिलाओं को एक एकजुट करके इतने भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर बहुत से कलाकारों ने नृत्य भजन गीत के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी। नृत्यों की प्रस्तुति करने में प्रमुख रूप से आशी अग्रवाल, अखिलेश कुमार, पंकज द्विवेदी, अमृत प्रमुख रहे इस अवसर पर महिला संगठन की सपना गोयल, प्रमुख पदाधिकारी नेहा अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, सम्मानित होने वाले समाजसेवियों में रूबी राज सिन्हा, मीना रस्तोगी एक एकल अभियान के राष्ट्रीय युवा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी, सरोज दास, मंजू पुष्कर अग्रवाल, राजीव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे सभी कलाकारों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के मुख्य अतिथि ने स्वागत किया।