●पांच दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप शुरू, मरीजों को घर पर भी मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

TIL Desk लखनऊ:👉 राजधानी के गोमती नगर स्थित हुसेड़िया चौराहा, विनय खंड-2 में गुरुवार को विधान फिजियो एंड रिहाब सेंटर एवं विधान होम नर्सिंग केयर सर्विस का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा ने फीता काटकर दोनों सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पांच दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप भी शुरू किया गया।

सेंटर की कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट एवं रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. साक्षी यादव ने बताया कि यहां ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो रिहैबिलिटेशन, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट, पेन मैनेजमेंट, कपिंग थेरेपी और सर्जरी के बाद पुनर्वास जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्हें इस क्षेत्र में आठ वर्षों का अनुभव है।

वहीं, विधान होम नर्सिंग केयर सर्विस के संचालक मनोज कुमार यादव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (पीएचसी) ने बताया कि संस्था के माध्यम से बुजुर्गों की देखभाल, जनरल नर्सिंग, होम आईसीयू, मां एवं नवजात शिशु की देखभाल, इंजेक्शन, आईवी, ड्रेसिंग, एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं घर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्य अतिथि अभिजात मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में डॉ. साक्षी यादव, मनोज कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालकों ने कहा कि दोनों संस्थानों का उद्देश्य लोगों को बेहतर उपचार, पुनर्वास और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।