देहरादून डेस्क/ देहरादून में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। मालदेवता में कहीं बिल्डिंग गिर गई, तो कहीं पार्किंग में खड़ी कारें जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह जमीदोज़ हो गई।इतना ही नहीं यहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश के कारण यहां कई घरों में मलवा भी घुस गया है।

मालदेवता क्षेत्र में चारों तरफ जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें कि बीते साल भी मालदेवता में बादल फटने की घटना हुई थी जिसमें इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। और आज एक बार फिर मालदेवता में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)