TIL Desk मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5' का आने वाला एपिसोड 'इंडिया वाला डांस' के 'डांस का त्योहार' वाले जोश का जश्न मनाएगा और कई खास और यादगार पल लेकर आएगा। ऐसे ही एक दिल को छू लेने वाले पल में, कंटेस्टेंट प्रिंस और गीतांजलि 'चांद छुपा बादल में' गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। इस परफॉर्मेंस को देखकर गेस्ट हिना खान को अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते और साथ में मनाए गए पहले करवा चौथ की खास यादें ताज़ा हो जाएंगी। इस दौरान रॉकी की यह सोच भी सामने आएगी कि करवा चौथ सिर्फ महिलाओं को ही नहीं मनाना चाहिए, बल्कि पतियों को भी प्यार और समर्पण के तौर पर अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखना चाहिए।

प्रदर्शन से प्रभावित होकर हिना ने साझा किया कि किस खूबसूरती से प्रतियोगियों ने करवा चौथ से जुड़ी भावनाओं, संस्कृति और परंपराओं को मंच पर उतारा। अपने पहले करवा चौथ को रॉकी के साथ याद करते हुए उन्होंने कहा, “करवा चौथ बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया जाता है, जो कि आप लोगों ने किया, क्योंकि इसमें हमारी सभ्यता और हमारे इमोशंस, हमारा जो कल्चर है, हम वो दर्शाते हैं। और जो करवा चौथ है, वो बहुत ही, बहुत ही स्पेशल है मेरे लिए। मैंने भी अभी कुछ समय पहले अपना पहला करवा चौथ मनाया अपने पति के साथ और मुझे वो खूबसूरती आपके एक्ट में दिखी, जहां मुझे लगा कि आप दोनों दो शरीर, एक आत्मा की तरह लग रहे थे।” यह प्रदर्शन हिना के दिल को गहराई से छू गया क्योंकि इसने उन्हें अपने पति के साथ साझा किए गए रिश्ते की याद दिलाई।

उन्होंने आगे कहा, "और जब मुझे वो देखने के लिए मिला, तो मुझे लगा कि मुझे पता है कि मेरे पति के साथ क्या रिश्ता है और हम एक-दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं। जब आपने जोड़ी चुनी एक दूसरे के, हमने बिल्कुल वैसा ही किया जब हमने अपना पहला करवा चौथ मनाया। उन्हें भी मेरी लंबी उमर के लिए करवा चौथ रखा। हर गुरुवार मेरे लिए व्रत रखते हैं, तो उनके लिए करवा चौथ कोई बड़ी बात नहीं है। मतलब वो मानते हैं कि ये सिर्फ औरत नहीं, बाल्की मर्द को भी अपनी बीवी के लिए रखना चाहिए।”

भावनाओं से अभिभूत होकर हिना ने व्यक्त किया कि इस प्रदर्शन ने उन्हें उस खास पल की भावनाओं को फिर से जीने का अवसर दिया, जो उन्होंने अपने जीवन में अनुभव किया था। प्रिंस और गीताांजली को “दो जिस्म, एक जान” कहते हुए उन्होंने कहा, “तो वो मुझे यहाँ पे फील हुआ क्योंकि मुझे लगा कि तुम दोनों दो जिस्म, एक जान हो। मैंने सब सच में दोबारा किया जो मैंने तब फील किया। थैंक यू।”यह भावुक पल खूबसूरती से दिखाता है कि कैसे डांस भावनाओं और यादों को जीवंत कर सकता है, जिससे इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 पर हिना खान की मौजूदगी और भी खास बन जाती है। ना भूलें इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5, ‘इंडिया वाला डांस’ की भावना का जश्न मनाते हुए, हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर!