TIL Desk/World/Kuala Lumpur/ भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने इजरायल और हमास के हमले के बाद गाजा में हो रही इजरायली सैन्य बलों की जवाबी कार्रवाई की तुलना कश्मीर में भारत की गतिविधियों से की है. महातिर मोहम्मद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जिस तरह से इजरायल गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी नागरिकों पर जुल्म ढा रहा है, उसी तरह भारत भी कश्मीर में करता रहा है. यह वही महातिर मोहम्मद हैं जिन्होंने भारत के भगोड़े जाकिर नाईक को मलेशिया में न केवल शरण दी थी बल्कि उसे पूरा संरक्षण भी दिया था.
भारत कश्मीर में वही कर रहा है जो इजराइल गाज़ा में कर रहा है : मलेशिया के पूर्व PM














