TIL Desk लखनऊ:👉अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में डिजिटल पोर्टल कृषक पंजिका और एम पैक्स सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ | उत्कृष्ट कार्य करने वाली एम पैक्स को दिया गया प्रशस्ति पत्र |

शुभारंभ कार्यक्रम में मुरलीधर मोहोल सहकारिता एवं नागरिक विमानन राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद | कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद, धर्मपाल सिंह सैनी, जेपीएस राठौर, आशीष कुमार भूटानी सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार भी रहे मौजूद |

ग्रामीण विकास एवं किसानों के हित में सहकारिता आंदोलन को शसक्त बनाने के लिए एक माह चलने वाले अभियान की आज शुरुवात की गई | इस अभियान की सहायता से किसानों ग्रामीणों युवाओं महिलाओं श्रमिकों को सहकारी समितियों से जोड़कर उन्हें ऋण सुविधा उर्वरक बीज कृषि यंत्र भंडारण उपज एवं श्रम का उचित मूल्य भुगतान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा | प्रदेश में अब तक 715 नए एम पैक्स का गठन किया जा चुका है |

बाइट:: जेपीएस राठौर (राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उप्र सरकार)

बाइट:: मुरलीधर मोहोल (सहकारिता एवं नागरिक विमानन राज्य मंत्री भारत सरकार)