TIL Desk New Delhi/ इजरायल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाया गया, जिस पर मतदान हुआ. हालांकि, भारत ने प्रस्ताव पर हुए वोटिंग से दूरी बनाई. अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी इजरायल-हमास युद्ध पर यूएन के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत के गैरमौजूद रहने का कड़ा विरोध करती है. सोनिया ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे आर्टिकल में इजरायल-हमास को लेकर अपनी राय रखी है. सोनिया ने लिखा, "हमने हमास के हमलों की निंदा की है. लेकिन त्रासदी और भी ज्यादा बढ़ गई है. इजरायल ने फैसला कर लिया है कि वो उस आबादी से बदला लेगा, जो पहले से ही असहाय और निर्दोष है."