TIL Desk लखनऊ:👉भारत के प्रमुख प्रीमियम बाथ फिटिंग्स और सैनेटरीवेयर ब्रांड्स में शामिल जल बाथ फिटिंग्स ने अपनी नई डिजिटल ब्रांड फिल्म लॉन्च की है। इसके साथ ही मशहूर अभिनेत्री वामिका गब्बी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। यह साझेदारी ब्रांड की राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने और डिजाइन को लेकर जागरूक भारतीय उपभोक्ताओं की नई पीढ़ी से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस घोषणा पर बात करते हुए जल बाथ फिटिंग्स के डायरेक्टर मार्केटिंग श्री सिद्धांत कपूर ने कहा कि वामिका उन सभी खूबियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनके लिए जल जाना जाता है—गुणवत्ता, खूबसूरती और एक ऐसा आत्मविश्वास, जिसे दिखावे की जरूरत नहीं है। हम वामिका का जल परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं और साथ मिलकर एक सार्थक और मजबूत जुड़ाव बनाने की उम्मीद करते हैं। नई डिजिटल फिल्म के लॉन्च के साथ हम इस साझेदारी को दर्शकों के सामने लाने और खूबसूरती, प्रामाणिकता और आधुनिक जीवनशैली जैसे साझा मूल्यों को सामने रखने को लेकर उत्साहित हैं।”

फिल्म आज के भारतीय गृह स्वामियों की बदलती सोच को भी दर्शाती है। अब लोग अपने घर की हर जगह को सिर्फ उपयोगी नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत पसंद, पहचान और स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहते हैं। साथ ही, वे ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं जो बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता के साथ पैसे की सही कीमत भी देते हों। ‘वैल्यू मीट्स एलिगेंस’ की सोच पर आधारित जल की नई डिजिटल ब्रांड फिल्म में राहुल और प्रिया की कहानी दिखाई गई है। दोनों शहरी और आधुनिक सोच रखने वाले कामकाजी दंपती हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में स्टाइल और समझदारी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं। प्रिया को खूबसूरत और शानदार चीजें पसंद हैं। वह किसी भी चीज को चुनते समय उसके लुक और अनुभव को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं।

वहीं, राहुल हर खरीदारी में पैसे की सही कीमत तलाशते हैं और यह सोचते हैं कि किसी चीज पर खर्च करना वास्तव में कितना फायदेमंद है। फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार और आम अनुभवों को दिखाया गया है। कभी महंगी कॉफी के लिए जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं, कभी आराम का वादा करने वाला सोफा बाद में पछतावे की वजह बन जाता है, तो कभी स्टोर में शानदार सुनाई देने वाला स्पीकर घर पहुंचने के बाद उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। इस तरह हर खरीदारी प्रिया की खूबसूरती और डिजाइन पसंद तथा राहुल की व्यावहारिक सोच के बीच एक छोटी-सी खींचतान बन जाती है। आखिरकार उनकी तलाश उन्हें जल तक ले जाती है, जहां उन्हें बाथ फिटिंग्स और सैनेटरीवेयर में बेहतरीन डिजाइन के साथ सही कीमत और वैल्यू का मेल देखने को मिलता है। राहुल और प्रिया के लिए जल  उस दुविधा का समाधान बनकर सामने आता है, जिसका सामना वे लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म यह संदेश देती है कि वैल्यू और एलिगेंस के बीच समझौता जरूरी नहीं है, दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।

जल बाथ फिटिंग्स  के डायरेक्टर श्री विवेक कपूर ने कहा कि यह साझेदारी उस दिशा को दर्शाती है, जिस ओर जल आगे बढ़ रहा है। हम केवल एक ब्रांड के तौर पर विस्तार नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय घरों के लिए प्रीमियम बाथरूम डिजाइन के मायने को लेकर हो रही चर्चा को भी एक नया रूप दे रहे हैं। वामिका इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल सही चेहरा हैं।