TIL Desk लखनऊ:👉जश्न ए आजादी ट्रस्ट स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा l लखनऊ ईदगाह में आज ट्रस्ट के पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि देश का सबसे बड़ा पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा l

लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि ट्रस्ट में सभी धर्म के लोग शामिल है और हम लोग सुबह 15 अगस्त के दिन हजरतगंज में झंडा रोहण करेंगे और उसके बाद शाम को 1090 चौराहे पर जश्ने आजादी के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे l

उन्होंने कहा कि हम लोगों की संस्था हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाती है और इस बार भी अपने वीर सपूतों और आजादी के लिए शहीद होने वालों को याद किया जाएगा |

बाइट:: मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली