TIL Desk/World/Kuwait/ कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल जाबेर अल सबाह का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्हें हफ्ते भर पहले सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शेख के निधन पर कुवैत ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है और सरकारी कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे.
कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद का निधन, 40 दिनों तक रहेगा शोक














