TIL Desk लखनऊ:
दिनांक 09.04.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना क्षेत्र अलीगंज के अंतर्गत पुराना हनुमान मंदिर, डंडहिया बाजार में मंदिर की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
उक्त दीवार के सहारे कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे थे, जिसके मलबे में झोपड़ी बनाकर रह रहे गजोधर पुत्र मेवालाल निवासी मूल पता मिसरिख सीतापुर वर्तमान पता निकट हनुमान मंदिर अलीगंज, लखनऊ जो ऑटो चालक है, का 06 माह का पुत्र दब गया था।
घटना की सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई स्थानीय पुलिस द्वारा राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चे को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु अविलंब भाऊराव देवरस अस्पताल भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू (KGMU) रेफर कर दिया है। जहां इलाज के दौरान बच्चे की दुखःद मृत्यु हो गयी ।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जांच एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।








