TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ के बंथरा बाज़ार में देर रात लगी आग। मंगलम किराना एजेंसी में लगी भीषण आग। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में लगी आग।

ऊपर के मकानों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। फायर यूनिट ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बंथरा कस्बे में कानपुर रोड किनारे पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। इसके बेसमेंट और भूतल पर उनकी 'मंगलम ट्रेडर्स' नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम है। ऊपरी मंजिल पर दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं।