TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश में बरेली के लिए निकलने से पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के नेताओं को नजरबन्द कर लिया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि वो बरेली जा रहे थे लेकिन जिलाधिकारी के आदेश पर उन्हें रोक दिया गया है।

उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की दलील है कि सपा नेताओं के जाने से माहौल खराब होगा लेकिन सच्चाई ये है कि प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि पिछली 26 सितंबर को जुम्मे की नमाज के बाद 'आई लव मुहम्मद' के बैनर के साथ जुलूस निकलने की कोशिश की गयी थी। पुलिस ने इस बगैर अनुमति करार देते हुए बल प्रयोग किया था जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था।

बरेली के हालात का जायजा लेने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दौरा करने जा रहे थी। इससे पहले ही सपा नेताओं को जगह-जगह हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।