TIL Desk लखनऊ:
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर जमकर जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और विजय नारों से गूंज उठा।
भाजपा कार्यालय में उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान उत्साहित भाजपाइयों ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को कन्धों पर उठाकर एकता और उत्सव का संदेश भी दिया। माना जा रहा है कि बिहार में मुस्लिम मतदाताओं ने इस बार राजग के पक्ष में खासा समर्थन दिया है।












