TIL Desk लखनऊ:
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष होंगे।
पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नामांकन पत्र में मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चौधरी के प्रस्तावकों में शामिल रहे। इसके बाद कागजात की जांच की जाएगी, और औपचारिक घोषणा रविवार दोपहर को होने की उम्मीद है।
पंकज चौधरी वर्तमान में वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह लोकसभा में संसद सदस्य भी हैं, जो सांतवी बार उत्तर प्रदेश के महराजगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हैं।








