TIL Desk गुरुग्राम:👉हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सरस्वती एनक्लेव के जे ब्लॉक में स्थित एक मकान के कमरे में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई | यह आग कुछ ही पल में पूरे बिल्डिंग में फैल गई, जिसके चलते कमरे में सो रहे 17 वर्षीय, 22 वर्षीय, 24 वर्षीय और 28 वर्षीय युवकों की मौत हो गई. चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे |