TIL Desk मुंबई :👉 प्रदर्शन के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी समेत 400 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में News24 Hindi और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया था।
यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से नई दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था, जिसमें मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही थी। मुंबई पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने इस हेरिटेज साइट पर बिना किसी पूर्व मंजूरी के गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाई थी।
दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई इस प्राथमिकी में पुलिसकर्मी खुद शिकायतकर्ता बने हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच गंभीर धाराओं— 223 (सरकारी आदेश की अवहेलना), 126(2) (गलत तरीके से रास्ता रोकना), 189(2) (गैरकानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिरासत के दौरान अभिनेता इमरान खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने पुलिस वैन के भीतर से अपनी तस्वीर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था, "ऐसा लग रहा है कि मैं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहा हूं"। हालांकि, बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के रूप में लोगों की आवाज का समर्थन करने वहां पहुंचे थे।
इस मामले में पुलिस अब अभिनेता इमरान खान के खिलाफ 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड के नियमों के उल्लंघन को लेकर इमिग्रेशन अधिकारियों को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। बीजेपी नेताओं ने भी विदेशी नागरिकता का हवाला देते हुए उनके इस प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं और उचित कार्रवाई की मांग की है।














