TIL Desk मुंबई:👉 कुछ जश्न सिर्फ उस उपलब्धि की वजह से यादगार नहीं बनते, जिसका वे प्रतीक होते हैं, बल्कि उस पल की वजह से भी याद रखे जाते हैं जो उसके बाद आता है। विश्व कप ट्रॉफी उठाते समय रोहित शर्मा का आइकॉनिक वॉक ऐसा ही एक यादगार सेलिब्रेशन बन गया था और फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में हिटमैन ने इसके पीछे की कहानी साझा की।
जमनादास माजेठिया और चुंबक की स्टारकास्ट के साथ बातचीत के दौरान, रोहित ने बताया कि कैसे उनके टीममेट्स के एक सहज सुझाव ने इस अब आइकॉनिक बन चुके पल को जन्म दिया।भारत की विश्व कप जीत के बाद हुए जश्न के बारे में पूछते हुए, जमनादास माजेठिया ने रोहित से कहा, “हम आपसे एक सवाल पूछना चाहेंगे। आपने जो हिंदुस्तान की शान, T20 वर्ल्ड कप जीता था, और वो जो ट्रॉफी लेते वक़्त आइकॉनिक जो डांस किया था रोहित ने जवाब दिया, “वो डांस नहीं था, वो वॉक था।”
जब जमनादास ने पूछा, “वो वॉक का आइडिया किसका था?”, रोहित ने खुलासा किया कि यह आइडिया उनके कुछ साथियों से आया था, जिसमें कुलदीप यादव और ऋषभ पंत भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "वास्तव में हमारे 3-4 लोग हैं टीम में, उस समय पे मुझे याद नहीं कोन कोन थे पार ये कुलदीप मुझे याद है, फिर ऋषभ थे वहां पर और 2-3 लोग और थे। उन्होन मुझे बोला, 'रोहित भाई, ये अपना बोरिंग वॉक करके ट्रॉफी मत उठाना, कुछ दिलचस्प कर ना।' सोच रहा था क्या करूँ मैं, फिर मैंने तय किया कि ये वर्ल्ड कप उठाने जा रहा हूँ कोई मज़ाक नहीं है मैं नॉर्मल जाऊँगा। लेकिन पता नहीं मुझे उधर जाते-जाते क्या हो गया, मैं बस ऐसे-ऐसे करके चलने लगा।”इसके बाद बातचीत ने एक मज़ेदार मोड़ लिया, जब जमनादास ने रोहित से पूछा कि क्या चुंबक की टीम उनके साथ उस आइकॉनिक वॉक को दोबारा कर सकती है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा, “क्या हम आपके साथ वो एक वॉक कर सकती हैं?”रोहित ने हामी भर दी, जिसके बाद उस आइकॉनिक पल को एक खास अंदाज़ में फिर से जीवंत किया गया। चुंबक की पूरी टीम उनके साथ मंच पर शामिल हुई और सभी ने मिलकर उस मशहूर वॉक को दोबारा किया। इस तरह फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में विश्व कप जीत के उस यादगार जश्न को एक बार फिर से जीवंत कर दिया गया।फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा देखना न भूलें, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर और सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध।













