TIL Desk Srinagar/ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 'जिस तरह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई सामने आई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. यह गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.' अब्दुल्ला ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दलों के गठबंधन की स्थिति अभी मजबूत नहीं है. कुछ अंदरूनी झगड़े हैं, जो देखने को मिल रहे हैं. यह झगड़े नहीं होने चाहिए, खासकर 4 से 5 राज्यों में जहां चुनाव होने जा रहे हैं."

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)