* भव्या मौर्या (अखिल भारतीय रैंक-20, परीक्षा केंद्रवार रैंक-1) और रीतिका कुमारी (अखिल भारतीय रैंक-22, परीक्षा केंद्रवार रैंक-2) ने हासिल की शानदार सफलता ।

* ऋषभ कुमार (परीक्षा केंद्रवार रैंक-3), आकृति अग्रवाल (परीक्षा केंद्रवार रैंक-4) और मोहम्मद मुदस्सिर (परीक्षा केंद्रवार रैंक-5) ने भी बनाई अपनी जगह ।

TIL Desk लखनऊ:👉 भारतीय कंपनी सचिव  संस्थान ( Company Secretary ) ( आई. सी. एस. आई ) द्वारा कंपनी सचिव प्रोफेशनल प्रोग्राम और कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परिणाम में लखनऊ चैप्टर के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय और परीक्षा केंद्रवार रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया।

 मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम :

 मोहित चंद्र शर्मा (अध्यक्ष, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, लखनऊ चैप्टर ) ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लखनऊ चैप्टर विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अध्ययन का उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

लखनऊ चैप्टर की ओर से सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मोहित चंद्र शर्मा (अध्यक्ष, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, लखनऊ चैप्टर) और प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 प्रोफेशनल प्रोग्राम में शानदार प्रदर्शन :

 कंपनी सचिव प्रोफेशनल प्रोग्राम में भव्या मौर्या (अखिल भारतीय रैंक-20, परीक्षा केंद्रवार रैंक-1) ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की भव्या मौर्या ने अखिल भारतीय स्तर पर 20वीं रैंक हासिल करने के साथ परीक्षा केंद्रवार रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 प्रयागराज की रीतिका कुमारी (अखिल भारतीय रैंक-22, परीक्षा केंद्रवार रैंक-2) ने अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल की और परीक्षा केंद्रवार रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

 लखनऊ के ऋषभ कुमार (परीक्षा केंद्रवार रैंक-3) ने तीसरा स्थान, आकृति अग्रवाल (परीक्षा केंद्रवार रैंक-4) ने चौथा स्थान और मोहम्मद मुदस्सिर (परीक्षा केंद्रवार रैंक-5) ने पांचवां स्थान हासिल किया । इस तरह प्रोफेशनल प्रोग्राम में लखनऊ परीक्षा केंद्र के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रवार शीर्ष पांच रैंक में अपनी जगह बनाई।

 एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भी विद्यार्थियों की सफलता :

 कंपनी सचिव संस्थान ( Company Secretary ) ( आई. सी. एस. आई)  एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में माधेसिया (परीक्षा केंद्रवार रैंक-1) और सृष्टि (परीक्षा केंद्रवार रैंक-1) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिदरा अजमल (परीक्षा केंद्रवार रैंक-2) और रिद्धिमा चतुर्वेदी (परीक्षा केंद्रवार रैंक-2) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल :

 कंपनी सचिव प्रोफेशनल प्रोग्राम के प्रथम समूह में 32 छात्र-छात्राएं, द्वितीय समूह में 36 छात्र-छात्राएं और दोनों समूहों में 6 छात्र-छात्राएं सफल हुए।

वहीं कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के प्रथम समूह में 67 छात्र-छात्राएं, द्वितीय समूह में 49 छात्र-छात्राएं और दोनों समूहों में 5 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।

 प्रोफेशनल प्रोग्राम में सफल विद्यार्थियों में उदित अग्रवाल, खुशी गुप्ता, साक्षी कसौधन, शिवांगी सिंह, रश्मि लालवानी, अनन्या गुप्ता और अम्बिका सिंह सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हैं।


विद्यार्थियों की इस सफलता में लखनऊ चैप्टर के वरिष्ठ कंपनी सचिवों का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान सही दिशा और आवश्यक सहयोग मिला।