TIL Desk लखनऊ:👉 नवरात्रि के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा द्वारा एक रंगारंग रास डांडिया संध्या का आयोजन किया गया। यह शाम उत्साह, संगीत, नृत्य और खुशियों से भरपूर रही। इस आयोजन ने सभी सदस्यों के बीच मित्रता, प्रेम और आपसी जुड़ाव के रिश्तों को और भी मजबूत बनाया।
शाम में मनोरंजक खेलों और आकर्षक पुरस्कारों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अनुभा गुलाटी ने ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया, जो शाम का एक खास आकर्षण रहा।
क्लब की अध्यक्ष रुचि मिश्रा ने सभी का हार्दिक स्वागत किया, जबकि DESO शिखा भार्गव ने सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। क्लब सेक्रेटरी ऋतु जैन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम का सुंदर संयोजन दीपिका दुआ, नम्रता भार्गव और पास्ट प्रेसिडेंट गरिमा सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष रुचि मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में खुशियाँ थीं।
यह आयोजन भारतीय परंपराओं, मित्रता और इनर व्हील की सेवा भावना का एक सुंदर उत्सव बन गया।













