TIL Desk Srinagar/ जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया. रिटायर्ड SSP के ऊपर गोलियां बरसाई गईं. उनके ऊपर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे. गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई.

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)