TIL Desk Entertainment:👉कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' अपने साथ दर्शकों को लुभाने के लिए बहुत सारा उत्थल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज़ हुए इसके मच अवेटेड ट्रेलर में देखी गई है। फ़िल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच, इसके हाई-एनर्जी और अपबीट गाने जैसे 'ऐसी मेरी वाइब' भी रिलीज़ के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए माहौल सेट कर रहे हैं। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस फीचर करने वाले इस गाने ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में इस गाने को लेकर बना क्रेज़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका सबसे बड़ा सबूत क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं जो हाल ही में गाने का हुक स्टेप्स करते देखे गए हैं।

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह “ऐसी मेरी वाइब” के हुक स्टेप्स सिर्फ कर ही नहीं रहे हैं बल्कि वह इस गाने को एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई इस बात को दिखाता है कि गाने की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और हर बीतते समय के साथ इसे लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म 'वाइब' का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है। कास्ट की बात करें तो, इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की फिल्म 'वाइब', इस 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

अमेज़न MGM स्टूडियोज के बारे में: 
अमेज़न MGM स्टूडियोज एक लीडिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो फिल्म और टेलीविज़न कंटेंट के प्रोडक्शन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालती है। प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ का प्रीमियर किया जाता है, जो दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सैकड़ों कंपेटिबल डिवाइसों पर देखने के लिए उपलब्ध है। स्टूडियो द्वारा थिएट्रिकल रिलीज़ और खास कर के प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल फिल्मों की मेकिंग और उन्हें एस्क्वायर (अधिग्रहण) किया जाता है। अमेज़न MGM स्टूडियोज प्रीमियम पे टेलीविज़न नेटवर्क MGM+ के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस करता है।

ड्रोंगो फिल्म्स के बारे में:
ड्रोंगो फिल्म्स एक प्रोडक्शन बैनर है, जिसे एक्टर-डायरेक्टर-राइटर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। यह बैनर ईमानदार और दिलचस्प कहानियां दिखाने के उनके जुनून के साथ बनाया गया है। क्रिएटिविटी और बिजनेस के बीच बैलेंस रखते हुए कंपनी ऐसी कहानियों को समर्थन करने पर ध्यान देती है, जो असल, बांधे रखने वाली और पूरी मेहनत के साथ बनाई गई हों। क्रिएटिविटी के साथ-साथ बेहतर तरीके से काम को पूरा करने पर ध्यान देते हुए, ड्रोंगो फिल्म्स ऐसी नई और दिल छू लेने वाली कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कमिटेड है, जो लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ें।