TIL Desk Sports/ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के चालान कट गए हैं. 'हिटमैन' को हाईवे पर लग्जरी कार को 200 से ज़्यादा की रफ्तार से दौड़ाना महंगा पड़ गया. पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया था, जिसके बाद रोहित दो दिन के लिए मुंबई आ गए थे. फिर वो बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए पुणे में टीम से जुड़ गए. मुंबई से पुणे जाते समय ही रोहित ने कार को 200 से ज़्यादा की रफ्तार से चलाया. रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा ने मुंबई से पुणे का सफर लेम्बोर्गिनी उरूस में किया था.
रोहित शर्मा के 3 चालान कटे, हाईवे पर 200 की स्पीड से दौड़ा दी लक्ज़री कार !













