* भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने पटना विकास भवन में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से की मुलाकात महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
* मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुरक्षित और सशक्त हो रही हैं बिहार की बेटियाँ: पाखी
TIL Desk पटना/ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने पटना स्थित विकास भवन में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से आत्मीय मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विशेषकर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग पर रहा विशेष जोर |
अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बताया कि इस मुलाकात का सबसे मुख्य एजेंडा महिलाओं और बेटियों के लिए 'सेल्फ डिफेंस' (आत्मरक्षा) का प्रशिक्षण रहा। उन्होंने शिक्षा मंत्री के समक्ष बिहार के स्कूल और कॉलेजों में बेटियों के लिए प्रभावी रूप से आत्मरक्षा प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू करने का पुरजोर आग्रह किया। पाखी ने कहा, "यदि बिहार की बेटियाँ आत्मरक्षा के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तो वे न केवल खुद को सुरक्षित रखेंगी, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश को मजबूती प्रदान करेंगी।
"शिक्षा मंत्री ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासनपाखी हेगड़े के इस प्रस्ताव पर माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बेहद सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने अभिनेत्री को आश्वस्त किया कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है और जल्द से जल्द इस दिशा में धरातल पर कार्य शुरू किया जाएगा। पाखी ने इस त्वरित और सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सशक्त हो रहा है बिहार |
बिहार सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए पाखी हेगड़े ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में आज बिहार की बेटियाँ खुद को सुरक्षित, मजबूत और सशक्त महसूस कर रही हैं। उन्होंने 'पढ़ेंगी बेटियाँ, लड़ेंगी बेटियाँ, आगे बढ़ेंगी बेटियाँ' का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां महिलाओं को आगे बढ़ाने वाली हैं। इस सराहनीय पहल और सहयोग के लिए पाखी हेगड़े ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया।














